IPL 2024, GT vs MI : आईपीएल 2024 के 5 वें मैच के तहत गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है।ख़बर लिखे जाने तक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिए जाने का काम किया।आज के मैच के तहत एक दिलचस्प नजारा देखने को मिलने वाला है।
- Advertisement -
दरअसल मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या ही करते हुए नजर आएंगे जो पिछले दो सीजन गुजरात टाइटंस का नेतृत्व किए थे।इस दौरान उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने 2022 सीजन में खिताब जीता था और 2023 में फाइनल तक सफर तय किया था।मुंबई इंडियंस ने ट्रेड के जरिए हार्दिक पांड्या को अपने साथ शामिल किया।
IPL 2024, RR vs LSG : राजस्थान रॉयल्स ने की जीत से शुरुआत, लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हराया
साथ ही रोहित शर्मा की जगह उनको टीम की कप्तानी भी सौंपी दी। हालांकि पांच बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला काफी चौंकाने वाला रहा है।दूसरी ओर हार्दिक पांड्या के जाने के बाद गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को कप्तानी सौंपे जाने का काम किया है।
- Advertisement -
गुजरात टाइटंस नया कप्तान के साथ नई शुरुआत करने जा रही है।शुभमन गिल आईपीएल में पहली बार कप्तानी करेंगे। ऐसे में उनके नेतृत्व पर सबकी नजरें रहने वाली है। वैसे मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस दोनों ही दमदार दिख रही है।ऐसे में इनके बीच रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद की जा सकती है। गुजरात टाइटंस यह मैच अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है और इसका वह पूरा फायदा जरूर उठाना चाहेगी। रोहित शर्मा भी कप्तानी से हटाने के बाद अब नए रोल में दिखेंगे।