RR vs DC : आईपीएल 2024 का नौवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली के कप्तान पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए और दिल्ली को 186 रन का लक्ष्य दिया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ रियान पराग ने अपनी तूफानी पारी से तबाही मचा दी। राजस्थान रॉयल्स का यह बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 45 गेंद में 84 रनों की पारी खेलकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 7 चौके भी उड़ाए।
- Advertisement -
अंतिम ओवर मे रियान पराग ने बिखेरा जलवा
रियान पराग का सबसे विध्वंसक रूप पारी के अंतिम ओवर में एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ देखने को मिला, जब लगातार चार गेंद पर उन्होंने चौके और छक्के उड़ाए। नॉर्खिया के ओवर में रियान पराग ने कुल 25 रन बटोरे।
IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान Rishabh Pant ने किया बड़ा धमाका इस मामले मे बनाई सेंचुरी
दिल्ली कैपिटल्स के लिए 20वां ओवर लेकर एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ रियान पराग ने पहली गेंद से प्रहार करना शुरू कर दिया था। नॉर्खिया ने पहली गेंद पर नॉर्खिया को करारा चौका जड़ा दिया। रियान ने दूसरी गेंद का भी वही हाल किया। अब तीसरी गेंद पर बारी थी छक्का लगाने की। तीन गेंद पर 14 रन बटोरने के बाद भी रियान शांत नहीं बैठने वाले थे। चौथी गेंद पर फिर से उन्होंने चौका जड़ दिया। लगातार चार बाउंड्री पड़ने के बाद नॉर्खियां पूरी तरह से हताश हो गए थे। वह खुद को संभाल पाते कि पांचवीं गेंद को भी रियान ने स्टेडियम में पहुंचाकर 6 रन बटोर लिए। ओवर की अंतिम गेंद पर भी रियान की कोशिश बड़ा शॉट लगाने की रही, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इस तरह उन्होंने आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को दहलाते हुए कुल 25 रन अपने नाम किए।