SRH vs MI : आईपीएल 2024 के 8 वें मैच के तहत सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हो रही है। दोनों टीमों के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मैच के तहत ही मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा ने मुंबई इंडिंयस के लिए इतिहास रच दिया।
- Advertisement -
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए आज 200 वां मैच खेल रहे हैं और यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को 2011 के मेगा ऑक्शन में खरीदा था और तब से रोहित शर्मा इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। रोहित शर्मा 2013 में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे, इससे पहले रिकी पोंटिंग ने इस टीम की कमान संभाली थी। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब दिलवाए। लेकिन मौजूदा सीजन में रोहित मुंबई इंडियंस की कप्तानी नहीं कर रहे हैं।
2⃣0⃣0⃣ and counting!
Follow the Match ▶️ https://t.co/oi6mgyCP5s#TATAIPL | #SRHvMI | @sachin_rt | @ImRo45 pic.twitter.com/gWNNBXKheh
- Advertisement -
— IndianPremierLeague (@IPL) March 27, 2024
इस सीजन की शुरुआत से पहले जब फ्रेंचाईजी ने रोहित को हटाकर मुंबई इंडियंस टीम की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपने का काम किया। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के अलावा आईपीएल में डेक्कन चार्जेस टीम के लिए खेले हैं।उन्होंने इस टीम के लिए 44 मैच खेले, जिनमें 8 अर्धशतकों के साथ 1170 रन बनाए।
वहीं मुंबई इंडिंयस के लिए 199 मैचों में खेलते हुए 34अर्धशतक और एक शतक के साथ 5084 रन बनाने का काम किया। ओवर ऑलआईपीएल में 244 मैच रोहित ने खेले हैं, जिनमें 42 अर्धशतक और एक शतक के साथ 6254 रन बनाए हैं।